ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / फिर शर्मसार हुआ बिहार, टीचर्स ने कोचिंग में 14 साल की नाबालिग से...

फिर शर्मसार हुआ बिहार, टीचर्स ने कोचिंग में 14 साल की नाबालिग से किया गैंगरेप

23-Jan-2020 11:18 AM

SIWAN: बिहार एक बार फिर से शर्मसार हुआ है. सीवान से क्राइम की हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. मानवता को शर्मसार और इंसानियत को तार-तार करते हुए शिक्षा के मंदिर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है.


कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर्स ने कोचिंग संचालक के साथ मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. ख़बरों के मुताबिक पीड़ित छात्रा बुधवार को दोपहर 2 बजे चैनपुर ओपी के ब्रिलियंट कोचिंग में पढ़ने गई थी. जहां कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने मिलकर छात्रा से गैंगरेप किया. 


स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की कोचिंग के बिल्डिंग के दो मंजिला भवन में बेहोशी की हालत में मिली. जिसके बाद लोगों ने उसे सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.