बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
06-May-2021 08:36 AM
SIWAN : बिहार के सीवान जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. ताजा मामला है कि कुछ बदमाशों ने अपने घर में खाना बना रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि गोली महिला के सीने में मारी गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान धर्मेन्द्र पंडित की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई है.
घटना सहायक सराय थाना के अतरसुहा गांव की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, महिला के बाल बिखरे थे और नाक से खून भी निकल रहा था. साथ ही आसपास में समान भी बिखरे पड़े थे. इससे पुलिस को इस बात का संदेह है कि गोली मारने से पहले खूनी व महिला के बीच हाथापाई हुई होगी. इस दौरान महिला ने खूनी से बचने का प्रयास किया है. पुलिस ने छानबीन में पाया कि घटना के समय महिला खाना बना रही थी. कारण, घर में गुथा हुआ आटा व अधजली सब्जी चूल्हा के पास पड़ी थी.
हालांकि फिलहाल पुलिस घटना के कारणों पर कुछ भी बोलने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले से पर्दा हट पायेगा. वहीं पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ के लिए घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं को बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.