ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / सीवान में कपड़ा व्यवसायी की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुस कर...

सीवान में कपड़ा व्यवसायी की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुस कर घटना को दिया अंजाम

07-Feb-2020 07:09 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान में अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा दुकान में घुसकर व्यवसायी की हत्या कर दी।


खबर सीवान के जीरादेई थानाक्षेत्र के ठेपहा से सामने आ रही है। जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी अवधेश कुमार की दुकान में घुसकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे और लूटपाट मचाने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को छूरा मारकर लहूलुहान कर दिया और आराम से वहां से चलते बने।


बताया जा रहा है कि घायल व्यवसायी की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गयी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।