RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-Aug-2023 03:15 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है जहां 3 बाइक सवार 9 हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। अपराधियों हथियार के बल पर दुकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।
#Bihar के सिवान में दिन दहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट का लाइव वीडियो. 7 अपराधियों ने बीच बाजार में करीब 10 लाख की लूट की और आराम से निकल गए. बिहार में आज भी लूट की ताबड़तोड़ घटनाएं हुई. #BiharPolice #WATCH pic.twitter.com/aoZrE0MvNB
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 14, 2023
घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार का है। जहां सिमी ज्वेलर्स शॉप में घुसकर 9 हथियाबंद अपराधियों ने 6 लाख के गहने लूट लिये। सभी तीन बाईक पर सवार होकर पहुंचे थे। जिस वक्त लूट की वारदात को इन लोगों ने अंजाम दिया उस वक्त दुकान में कस्टमर भी बैठे हुए थे। जो ज्वेलरी खरीद रहे थे। इस दौरान दुकान में मौजूद कस्टमर से भी 12 हजार कैश लूट लिया गया है।
पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यवसायियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यवसायी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी देते हुए एमएच नगर हसनपुरा थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि 5 से 6 लाख की लूट हुई है। इस दौरान दुकान में मौजूद कस्टमर से भी 12 हजार कैश लूट लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।