बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
23-Dec-2020 06:10 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार में लाख कोशिशों के बावजूद भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हथियारक बल पर लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधी सीएसपी संचालक से रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीवान जिले के जीरादेई प्रखंड का है, जहां धज्जु सिंह उच्च बिद्यालय के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधी सीएसपी संचालक अशोक सिंह से नगद 2 लाख 49000 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. हथियार के बल पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक अपाची और दो पल्सर गाड़ी पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने पीछा कर सीएसपी संचालक को पकड़ा और फिर पिस्टल भड़ाकर उससे रुपये लूट लिए. घटना के तुरंत बाद जीरादेई थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने घटनास्थल का जायजा लिया. इनके बाद सीवान एसडीपीओ जितेन्द्र पाण्डेय भी जीरादेई पहुंचे और दावा किया कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जायेगा और अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.