मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-Mar-2023 04:11 PM
By MANOJ KUMAR
SIWAN: बिहार के सीवान जिले में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 300 ग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है साथ ही 26 किलो चारकोल पाउडर भी बरामद हुआ है। ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को शोचालय के पास लावारिस हालत में बोरे में बंद यह विस्फोटक मिला है। ट्रेन से विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
मुज़फ़्फ़रपुर रेल एसपी के सख्त निर्देश के बाद सभी रेलवे स्टेशन के साथ-साथ लंबी और छोटी दूरी तय करने वाली दोनों तरह की ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान रेल पुलिस की ओर से की जा रही है। इसी का परिणाम है कि सीवान रेलवे स्टेशन के आउटर पर चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस को ग्वालियर एक्सप्रेस के जेनरल बोगी के शौचालय के पास एक लावारिस हालत में रखे गये एक थैले को बरामद किया। थैले की जांच की गयी तो उसमें करीब 300 ग्राम विस्फोटक और 26 किलो चारकोल का पाउडर मिला।
विस्फोटक होने की सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस ने अपने पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद बताया कि यह विस्फोटक है। थैले से 26 किलो चारकोल का पाउडर भी बरामद किया गया है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ.कुमार आशीष ने बताया कि रेल डीएसपी के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और रेल पुलिस के पदाधिकारी सीवान में कैंप कर रहे हैं।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस तरह का विस्फोटक है। सभी रेल थानों को यह निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में जिस तरह से लगातार सर्चिंग की जा रही है उसे और बढ़ाया जाए। हरेक आने जाने वाले लोगों के सामानों की जांच की जाए। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।

