पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
23-May-2023 08:20 AM
By First Bihar
SIWAN: बिहार के सिवान जिले से खबर आ रही है जहां सुबह-सुबह नाव हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की बलिया के गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए आयी थीं. इसी बीच सोमवार की सुबह नाव हादसा हो गया. जिसमें कई लोग डूब गए. जैसे ही नाव डूबने लगी वैसे ही आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगाकर कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे. गोताखोरों ने अभी तक तीन शवों को बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह खेजुरी थाना क्षेत्र के 60 लोग नाव से गंगा किनारे मुंडन संस्कार के लिए आए थे. नाव पर लगभग 60 लोग सवार होकर परंपरा के अनुसार नदी उस पार गए. सभी विधिवत पूजा पाठ करने के बाद वापसी के क्रम नाव के मोटर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. उसी दौरान तेज हवा बहने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव नदी में समा गई.
इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. नाव पर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे. आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे लोगों को बचाने शुरू किया तथा आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में ही तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार की नाजुक स्थित में इलाज चल रहा है.