करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
14-Feb-2023 10:05 AM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में आए दिन बेखौफ अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी ना किसी जिले से एक दो घटनाएं सामने आ ही जाती है। तजा मामला बिहार के सीवान जिले से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। बता दें कि पहला घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी घटना हुसैनगंज का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
दरअसल, बिहार के सीवान जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात दो अपराधिक घटनाओं को अंजाम दी है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां इलाके के जफरा में एक शादी समारोह में हुई। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जफरा गांव के युवक अपने गांव के ही सुदामा शाह की बेटी की शादी में शरीक हुआ था। शादी में किसी बात के लेकर उसका किसी दूसरे युवक से बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ गई की दूसरे युवक ने उसको चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय बाबूजान अंसारी के रूप में हुआ है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं दूसरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभिषेक हसनपुरा की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से अपने भाई के साथ जा रहा था। इसी बीच मुहवल के समीप बेखौफ अपराधियों ने उसको गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं इस वारदात के होने के पीछे की कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।