बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
04-Nov-2020 04:32 PM
SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार की शाम को अपराधियों ने दो लोगों का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद से इलाके सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीवान जिले के बंसतपुर थाना इलाके की है, जहां बिठूना गाँव अपराधियों ने डबल मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई. इस घटना में दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक अन्य शख्स को भी गोली लगी है, जिसे जख्मी हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बड़ी घटना के बाद से इलाके में काफी तनावपूर्ण स्थिति है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची सीवान पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.