ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सीवान में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, स्कूटी भी ले भागे बदमाश

06-Feb-2023 05:32 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पटनासिटी में 6 लाख की लूट के बाद इस वक्त की बड़ी खबर सीवान जिले से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। सीवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक एजेंसी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 15 लाख रुपये लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। 


आश्चर्य की बात तो यह है कि 15 लाख रुपये लूटने के दौरान अपराधी बाइक एजेंसी के कर्मचारी की स्कूटी भी अपने साथ लेकर चलते बने। लूट की यह वारदात सीवान के तरवाड़ा मोड़ की बतायी जा रही है। लूट की इस वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।  


वही लूट की एक और वारदात राजधानी पटना में हुई है। जहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के कर्मी को निशाना बनाया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित हाजीगंज मोड़ के पास की है। 


बताया जाता है कि HP गैस एजेंसी का कर्मचारी सोमवार की दोपहर ई-रिक्शा पर सवार होकर बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे रोक दिया और पिस्टल दिखाकर उसके पास मौजूद 6 लाख रुपए लूट लिये। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पहुंची को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।