बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
28-Dec-2020 09:50 AM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, नाथुछाप गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. इस घटना के संदर्भ में जानकारी मिली है कि जमीन जायदाद की लालच में बेटे ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था, जिसके कारण बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर दी.
इस घटना के बाद ये खबर पूरे गांव में फ़ैल गई. बाप की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी बेटे की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.