ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / सीवान में बार डांसर को उठाने के लिए मर्डर, दबंगों ने 2 लोगों...

सीवान में बार डांसर को उठाने के लिए मर्डर, दबंगों ने 2 लोगों को मारी गोली

09-Mar-2020 07:54 AM

By Chandan Kumar

SIWAN : बिहार में दबंगों की दादागिरी एक बार फिर से देखने को मिली है. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां एक बार डांसर को अगवा करने के चक्कर में दबंगों ने आर्केस्ट्रा मालिक के बेटे का मर्डर कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने आर्केस्ट्रा में काम करने वाले एक और शख्स को भी गोली मार दी. घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के जी वी नगर थाना इलाके की है. जहां  जगदीशपुर गांव में ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुछ दबंगों ने बार डांसर को उठाने की कोशिश की. जब आर्केस्ट्रा के लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने आर्केस्ट्रा मालिक के बेटे का मर्डर कर दिया. बदमाशों ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाले एक और भी युवक को गोली मार दी. उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की.


गोली लगने के कारण आर्केस्ट्रा मालिक के बेटे की स्पॉट डेथ हो गई थी. जिसकी मौत की पुष्टि  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने की है. डॉ विजय कुमार ने बताया कि घायल शख्स को 3 गोली लगी है. एक गोली गुप्तांग के समीप लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.  घायल की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रवीण कुमार सिंह के रूप में हुई है, मृतक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है. 


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जीवी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है. आरोपियों की तलाश जारी है.