ब्रेकिंग न्यूज़

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

Home / news / सीवान में बदमाशों ने 4 लोगों को मारी गोली, दो की घटनास्थल पर...

सीवान में बदमाशों ने 4 लोगों को मारी गोली, दो की घटनास्थल पर मौत, दो की हालत नाजुक

05-Aug-2021 05:49 PM

By Chandan

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े चार लोगों को गोली मार दी। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर किया गया। घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की।

news image 


सीवान के महाराजगंज बाजार में आज दोपहर दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिसके बाद फायरिंग करते हुए चारों बदमाश रगड़गंज की ओर चले गये जहां हवाई फायरिंग के दौरान दो और युवकों को गोली लग गयी। इस दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। 


घटना के संबंध में व्यवसायी अखिलेश पटेल ने बताया कि महाराजगंज में पहले दो लोगों को गोली मारी गयी थी। उसके बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की जिसमें दो अन्य लोगों को भी गोली लगी। इस दौरान दो की मौत हो गयी जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 


मृतक की पहचान अरमान अंसारी और सुदामा यादव के रूप में की गयी है। अरमान रुकुन्दीपुर का रहने वाला था जबकि सुदामा मिश्रवलिया गांव का निवासी था। वही इसी दौरान महाराजगंज के रगड़गंज में हुई फायरिंग में घायलों की पहचान मनीष के रुप में हुई है जो बंगरा का रहने वाला है। इस घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।