Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-Mar-2021 04:23 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : इस वक्त एक ताजा खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां तीन दिनों से लापता एक मासूम बच्चे की लाश कुएं में मिली है. बच्चे की लाश मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सीवान जिले की है, जहां तीन दिनों से लापता एक मासूम बच्चे की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. दरअसल दो दिन पहले ही डॉग स्क्वाड की टीम बच्चे को तलाशने पहुंची थी लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली. रविवार को अचानक बच्चे की लाश घर के पास ही एक कुएं में देखी गई. बच्चे की लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मृतक बच्चे के परिजनों ने इस घटना को लेकर आशंका जताई है कि उनके बच्चे की किसी ने हत्या कर डेड बॉडी को जानबूझकर कुएं में फेंका है. उनका कहना है कि तीन दिन से बच्चा लापता था. जिसे लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई थी. घरवालों ने भी काफी खोजबीन की थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था.