बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
23-Apr-2021 02:28 PM
SIWAN: कोरोना त्रासदी के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान बैंक मैनेजर को चाकू मारी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। अपराधियों ने इस दौरान बैंक मैनेजर की मोबाइल और कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि बिहार ग्रामीण बैंक के मैनेजर कन्हैया कुमार घर से ऑफिस के लिए निकल रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।