ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में 22 दिसंबर तक स्कूल बंद, कपकपाती ठंड को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: बेगूसराय में जमीन के लिए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर सारण की अंजली कुशवाहा ने रचा इतिहास, प्रथम प्रयास में BSPHCL परीक्षा में बालिका वर्ग में सर्वोच्च स्थान सारण में आपसी विवाद में महिला पर हमला, इलाज के दौरान मौत, पति ने पट्टीदारों पर हत्या का लगाया आरोप BIHAR: चर्चित सजल अपहरण कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड निकला साथ रहने वाला डॉक्टर बिहार की छात्राओं के लिए ‘साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत, IIT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था BIHAR: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल NMSRC-2025 सम्मेलन: शोध, अनुकूलनशीलता और दूरदर्शी सोच पर विशेषज्ञों का जोर बढ़ती ठंड के कारण 21 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

सीवान के एक युवक की घिनौनी करतूत, कई लड़कियों का अश्लील वीडियो किया वायरल

सीवान के एक युवक की घिनौनी करतूत, कई लड़कियों का अश्लील वीडियो किया वायरल

07-Jul-2022 07:49 PM

SIWAN: सीवान में कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही है। सभी लड़कियों की तस्वीरें अलग-अलग है लेकिन लड़का एक ही नजर आ रहा है। आरोपी युवक दरौली स्थित कुशल युवा संस्थान का स्टाफ है और लड़कियां यही की छात्राएं हैं। आरोपी की पहचान दरौली निवासी प्रदीप सहनी के रूप में हुई है।


प्रदीप सहनी इसी संस्थान में फील्ड स्टाफ था जिसे अब संस्थान से निकाल दिया गया है। यह शख्स की गंदी निगाहें हमेशा यहां पढ़ने वाली छात्राओं पर रहती थी।  संस्थान की लड़कियों से जान पहचान बनाने और नजदिकियां बढ़ाने के फिराक में वह अक्सर लगा रहता था। इसके झांसे में कई लड़किया भी जाती थी।


लड़कियों से नजदीकी संबंध बना वह उनकी तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लेता था। अमूमन सबके साथ वह इसी तरह का काम करता था। उसने अब छात्राओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।


प्रदीप सहनी की करतूत का पता जब संस्थान के मालिक सतीश पांडेय को हुई तो उन्होंने तत्काल उसे संस्थान से हटा दिया। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद भी अभी तक परिजनों ने केस दर्ज नहीं कराया है। हालांकि सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा कहते हैं कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।