Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
03-Jul-2024 03:15 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में पिछले 15 दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक पुल ध्वस्त हो चुके हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन पुलों के गिरने की खबरें सामने आ रही है। मंगलवार की रात सीवान के महाराजगंज में गंडकी नदी पर बने पुलिया के धंसने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि छपरा में गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया।
दरअसल, सारण के जनता बाजार में वर्ष 2010-11 में बना एक पुल धराशयी हो गया है हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बारिश के गंडक नदी में बढ़े जलस्तर का दबाव यह पुल नहीं झेल सका। पुल जनता बाजार (लहलादपुर प्रखंड) के ऐतिहासिक ढोंढ़ स्थान मंदिर के उत्तर दिशा में गंडक नदी के अप्रोच पर स्थित है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं औऱ छानबीन शुरू कर दी है। पानी की धार में धराशायी हुआ पुल बह गया है और करीब 10 से अधिक गांवों का संपर्क भंग हो गया है। इससे पहले सीवान में दो पुलों के ध्वस्त होने की खबर आई। महाराजगंज के देवरिया में गंडकी नदी पर बना पुल धंस गया जबकि दूसरा पुल नवतन में ध्वस्त होने की खबर है।
बता दें कि बीते 18 जून को अररिया में बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया और उसके तीन पाये पानी में बह गए थे, इसके बाद बिहार में जो सिलसिला शुरू हुआ वह अभी भी जारी है और लगता है कि जैसे बिहार में पुल गिरना आम बात हो गई है। लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
रिपोर्ट- रमेंद्र कुमार सिंह