अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Jan-2023 03:24 PM
By First Bihar
DESK: सीवान में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गयी है। इस मामले पर बिहार के मंत्री संतोष सुमन का बेतुका बयान सामने आया है। जिसमें वो कहते हैं कि इस तरह की छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है। बिहार के एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो पहले ही कहा था कि शराब बुरी चीज है। इससे दूरी बनाकर रखना है। लेकिन उनकी बातों को भी लोग नजरअंदाज कर रहे हैं और शराब पीकर मर रहे हैं।
मंत्री संतोष सुमन में सीवान में शराब पीने से हुई लोगों की मौत पर कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। जो शराब पी रहे हैं और जो बेच रहा है दोनों पर सरकार कार्रवाई करेगी और कर भी रही है। आने-वाले दिनों में शराब से मौत की घटना कम होगी। शराब पीने वाले लोगों से मंत्री संतोष सुमने कहा कि शराब छोड़ बच्चों का भविष्य बनाइए बच्चे पढ़ेगे तो आपका और राष्ट्र का विकास होगा। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दौरान लोगों को बता रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से लोगों को सबक लेनी चाहिए।