ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / सीवान और मोतिहारी में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा, निशाने पर होंगे...

सीवान और मोतिहारी में आज प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा, निशाने पर होंगे कांग्रेस और लालू-तेजस्वी

21-May-2024 07:23 AM

By First Bihar

PATNA: दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दो जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले मोतिहारी जाएंगे, जहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद पीएम मोदी सीवान के लिए रवाना हो जाएंगे। सीवान में वह पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेंगे। सीवान से ही वह महाराजगंज को भी साधेंगे। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। पांच चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब दो चरण के चुनाव बाकी हैं। ऐसे में बीजेपी कोई भी कोर कर नहीं छोड़ने वाली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान अपनी हाथों में ले ली है। अपने प्रचार अभियान के तहत वह तूफानी दौरा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री सातवीं बार बिहार पहुंचे हैं।


बिहार में मंगलवार को प्रधानमंत्री दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली सभा मोतिहारी के गांधी मैदान में होगी, जहां वह पार्टी के सांसद और पूर्वी चंपारण सीट से उम्मीदवार राधामोहन सिंह के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। मोतिहारी में पीएम सुबह 9 से 10 बजे के बीच पहुंचेंगे। यहां उनका एक घंटे का कार्यक्रम है। इस सीट पर राधामोहन सिंह का सीधा मुकाबला महागठबंधन के राजेश कुशवाहा के साथ है।


मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री करीब 12 बजे सीवान के गोरियाकोठी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गोरियाकोठी से करीब आठ किलोमीटर दूर आग्या गांव में पीएम की रैली आयोजित की गई है। गोरियाकोठी की चुनावी सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान की एनडीए प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा और महाराजगंज से उम्मीदवार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के लिए वोट की अपील करेंगे।


बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह करीब 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और नारी शक्ति को ताकत का अहसास कराएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री सोमवार की शाम पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से वह राजेन्द्रनगर गए जहां उन्होंने दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात की थी और उसके बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। राजभवन में उन्होंने रात्री विश्राम किया।