ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत

अस्पताल में भर्ती शिवानंद तिवारी से मिलने पहुंचे नीतीश, मंत्री विजय चौधरी भी थे साथ

अस्पताल में भर्ती शिवानंद तिवारी से मिलने पहुंचे नीतीश, मंत्री विजय चौधरी भी थे साथ

31-Dec-2023 06:17 PM

By First Bihar

PATNA: सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से उनका इलाज पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई तो वो उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गये। 


इस दौरान मंत्री विजय चौधरी भी सीएम नीतीश के साथ थे। शिवानंद तिवारी से मिलकर नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से भी बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि शिवानंद तिवारी की तबीयत अब बिल्कुल ठीक है। कल सोमवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। 


बता दें कि जेडीयू के अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते शनिवार की देर शाम पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि शिवानंद तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी के साथ शिवानंद तिवारी से मिलने अस्पताल पहुंच गये जहां उन्होंने उनसे बातचीत की और कुशलक्षेम पूछा।