सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
03-Jun-2023 09:30 PM
By First Bihar
PATNA: RJD नेता शिवानंद तिवारी की पत्नी के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होने पहुंचे। शिवानंद तिवारी के घर पहुंचे नेताओँ ने उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी। लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने विमला तिवारी के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
बता दें कि 15 मई से शिवानंद तिवारी की पत्नी की तबीयत खराब थी। पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वही 11 साल पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उन्होंने पारस अस्पताल में 22 मई को अंतिम सांसे ली। पत्नी के निधन के बाद शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया के मध्यम से बताया था कि बिमला, मेरी जीवन संगिनी ने आज मेरा साथ छोड़ दिया। पिछले 15 मई को उनको पारस अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था। करीब 11 साल पहले बिमला जी का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. 13 मई 1965 को हमरी शादी हुई थी.
वही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवानन्द तिवारी की जीवन संगनी विमला जी के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि विमला जी सरल स्वभाव की संवेदन शील, धार्मिक व्यक्तित्व की मालकिन थीं। उनके निधन से मेरे परिवार का एक सच्चा दोस्त हमलोगों से बिछड़ गया है।
उनका स्वभाव लोगों की मदद करना और सुख-दुख में साथ निभाने की थी।उनके निधन से लालू परिवार व्यक्तिगत छति का अनुभव कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने विमला जी के निधन पर शोक व्यक्त किया था और दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की थी।
पूर्व सांसद श्री शिवानंद तिवारी जी की धर्मपत्नी स्व० बिमला देवी जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/PSqhr0OBas
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 3, 2023