पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
29-Jan-2022 08:28 PM
PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों की घोषणा आज हो गयी है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने MLC सीटों की हुई घोषणा पर खुशी जतायी है।
इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार भाजपा प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित एनडीए गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के बीच तालमेल हो गया है। बीजेपी 13 तो जेडीयू 11 सीटों पर सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी 13 में से एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ेगी।
पशुपति कुमार पारस ने बताया कि विधान परिषद के सभी 24 सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार भारी वोट से चुनाव जीतेंगे। पशुपति पारस ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल बिहार के सभी दलों के सहयोग और सबका साथ, सबका विश्वास और सारे सहयोगियों का सम्मान के साथ हमलोग पहले भी बिहार में चुनाव लड़ते आए हैं और विधान परिषद के चुनाव में भी हमलोग पूरी मजबूती से चुनाव लड़गें। पशुपति पारस ने वैशाली विधान परिषद की सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को गठबंधन में दिए जाने पर एनडीए के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।