ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / शिक्षक ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच चल...

शिक्षक ने महिला टीचर की गोली मारकर की हत्या, दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

21-Nov-2020 09:17 PM

DESK:  स्कूल में दिनदहाड़े शिक्षक ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. यह घटना सीतापुर के पकरिया गांव की है. 

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या की मानपुर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में हुई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूल में छुट्टी के समय किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और आगबबूला शिक्षक अमित ने महिला टीचर की गोली मारकर दी. 

दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि लखनऊ की रहने वाली आराधना राय सहायक शिक्षिका के पद पर वर्ष 2015 से तैनात थी. इसी प्राथमिक विद्यालय में भी सिधौली के रहने वाले अमित कौशल नामक शिक्षक तैनात था. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन एक माह से दोनों के बीच अनबल हो गई थी. कई बार स्कूल में दोनों झगड़ा भी कर चुके थे. जिसके बाद आज शिक्षक ने गोली मारकर हत्या कर दी.