ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी एसपी की बड़ी कार्रवाई: शराब के अवैध धंधे में लिप्त 2 दारोगा को किया सस्पेंड, जल्द गिरफ्तारी का भी दिया निर्देश

11-May-2023 05:12 PM

By MANOJ KUMAR

SITAMARHI: अवैध शराब मामले में लिप्त दो दारोगा पर सीतामढ़ी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाने में तैनात 2009 बैच के दोनों दारोगा को तत्काल सस्पेंड किया गया है। दोनों दारोगा पुलिस को चमका देकर फरार हो गया है। दोनों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश एसपी ने दिया है। जिसके बाद दोनों दारोगा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 


नीतीश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में शराबबंदी ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रही है। शराब माफिया से लेकर बिहार पुलिस के जवान भी सरकार की कोशिशों में पलीता लगा रहे हैं। शराब की तस्करी कर रहे पुलिस कांस्टेबल समेत 5 लोगों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दोनों दारोगा मौके से फरार हो गया है। कांटी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला सामने आने के बाद सीतामढ़ी एसपी ने दोनों दारोगा को तत्काल निलंबित कर दिया है और मुजफ्फरपुर पुलिस को दोनों आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 


दरअसल, बिहार में वर्दी की आड़ में शराब का खेल चल रहा है। सीतामढ़ी पुलिस के जवान मुजफ्फरपुर में शराब के साथ गिरफ्तार हुए हैं। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से शराब की खेप लेकर जा रहे सिपाही समेत 5 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर दो दारोगा मौके से फरार हो गए।


गिरफ्तार सिपाही का नाम अनिमेष पटेल बताया जा रहा है जो सीतामढ़ी में सिपाही के पद पर तैनात है जबकि सीतामढ़ी नगर थाना में तैनात दारोगा रामप्रवेश उरावं और जितेंद्र सुमन दोनों फरार है। शराब की तस्करी कर रहे पुलिस जवान के पकड़े जाने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों दारोगा को फिलहाल सस्पेंड किया गया है।