1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
03-May-2023 06:59 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गुस्साएं लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
घटना सीतामढ़ी के पुपरी पथ की जहां ट्रक और ऑटों की सीधी टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कई लोग घायल हो गये है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। बताया जाता है कि ऑटो सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। तभी सभी सड़क हादसे का शिकार हो गये और शादी की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक की चपेट में आने से 7 की मौत हो गयी है। वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के पकड़ी एफसीआई गोदाम के पास की है। घायलों का इलाज़ के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजन मो जाबिर नदाफ ने बताया कि उसके बेटे मो इबरान की शादी थी। कल दिन में शादी हुई थी शाम को बारात लौटी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए उनकी बेटी के परिजन सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसहिया गाँव से हरपुरवा आए थे। आज सभी ऑटो से अपने घर बसहिया जा रहे थे।
इसी दौरान सीतामढ़ी की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो के परचख्खे उड़ गए। घटना सीतामढ़ी थाना के पकड़ी चौक के पास की है। ऑटो में सवार ड्राइवर सहित सात लोगों की मौत हो गयी है। घटना से नाराज़ लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। ऑटो में महिला व बच्चे सवार थे। ड्राइवर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गाँव का बदरे आलम बताया जाता है। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को फूंक डाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर वक़्त पर एम्बुलेंस आ जाता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रक की आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी पहले आ गयी। गुस्साए लोगों ने आग बुझाने वाली गाड़ी को पीछे ही रोक दिया। जिससे ट्रक पूरी तरह जल गया।घटना स्थल पर लोगों ने जाम कर रखा है। पुलिस समझाने की कोशिश में लगी है। लेकिन आक्रोशितों का हंगामा जारी है