ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / सीतामढ़ी से बड़ी खबर : बागमती नदी में डूबने से एक साथ 4...

सीतामढ़ी से बड़ी खबर : बागमती नदी में डूबने से एक साथ 4 बच्चों की दर्दनाक मौत : गांव में पसरा मातम

11-Jun-2024 03:54 PM

By First Bihar

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां बागमती नदी में डूबने से एक साथ चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है। तीन बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है जबकि एक की लाश अभी तक नहीं मिल सकी है। 


जिसकी तलाश में गोताखोर लगे हैं। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव की है, जहां एक साथ चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 


बताया जाता है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिये ये बच्चे नदी में नहाने गये थे। तभी वे अचानक गहरे पानी में चले गये। इसी दौरान चारों की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से तीन बच्चों की लाश को निकाल लिया है जबकि चौथे बच्चे का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। 


वही बेतिया में भी एक बच्चे की मौत नदी में डूबने से हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहा रहा था। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर बच्चे की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारवा टोला गांव निवासी जितन नट का 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार गर्मी से निजात पाने के लिए अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया‌। उसके दोस्तों ने गोलू को डूबते हुए देखकर नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी मानव फुल थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची मनुआपुल थाने की पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में लगातार बच्चें  की तलाश जारी हैं। गोलू तीन बहन एवं 1 भाई था। बच्चे का पता खबर लिखे जाने तक नहीं चल सका.