ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सीतामढ़ी में युवक की हत्या, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मिला शव

सीतामढ़ी में युवक की हत्या, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर मिला शव

28-May-2022 08:50 AM

By Saurav

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है। यहां एक युवक की हत्या कर उनके शव को चुनरिया बांध के पास फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। 



मृतक की पहचान बैरगनिया प्रखंड के अशोगी वार्ड नंबर 5 के रहने वाले 34 साल के नथुनी सिंह के बेटे बिरजू पटेल के रूप में की गई है। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके बीच चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मृतक 4 बच्चों का पिता था। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 



घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घरवालों का कहना है कि मृतक कल सुबह 10 बजे घर से निकला था, लेकिन आज जानकारी मिली कि चुनरिया बांध के पास बसवारी में उसका शव पड़ा है। आपको बता दें कि बिरजू परिवार में पांच भाइयो में सबसे बड़ा था।