जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
29-Oct-2020 07:01 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : जिले के बथनाहा में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेआम तलवार से काटकर एक महिला की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मृतक महिला के घर में मातम छा गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना जिले के रुपौली रुपहला पंचायत की है. जहां कोइली गोट गांव में अपराधियों ने तलवार से काटकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतक की पहचान कोइली निवासी रामवृक्ष शर्मा की पत्नी प्ररेणा देवी के रुप में की गई है. मामले की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पंकज कुमार और एस आई जयप्रकाश शर्मा मौकै पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया.
मृतक की पुत्री काजल कुमारी ने बताया कि गांव के ही चचेरे भाई सुरेंद्र शर्मा व उसके पुत्र राजू कुमार, रामू कुमार, शत्रुघ्न शर्मा, राघवेंद्र कुमार, किशन कुमार, रामसोगारथ शर्मा के पुत्र कपिलेश्वर शर्मा आदि लोगों ने अपहरण करने की नियत से तलवार से लैश घर पर हमला किया, जिसमें मृतक ने अपने पुत्री को बचाने के क्रम में अपराधियों से भीड़ गई और जान गंवा बैठी. साथ ही बताया कि अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आये थे. एक काले रंग के पल्सर और दूसरा बी आर 30 क्र्यू 2437 से आते थे.
दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा है. अपराधियों पर मृतक के बयान पर बथनाहा थाना कांड संख्या 138/19 व कांड संख्या 214/20 दर्ज है. मृतक के पुत्र नीतेश ने बताया कि दोनों मुकदमा में अपराधियों द्वारा बार-बार सुलह करने की धमकी दिया जाता रहा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि शव का अंत्यपरिक्षण किया जा रहा है. अपराधियों पर जल्दी ही पकड़ कर जेल भेजा जाएगा.