ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

सीतामढ़ी : पुलिस वाले पर लगा महिला से बदसलूकी का आरोप, पब्लिक ने की धक्का मुक्की

05-Nov-2021 09:44 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी के जानकी स्थान से जहां पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो गई। यहां कुछ पुलिस वालों के ऊपर महिला से बदसलूकी का आरोप लगा और उसके बाद देखते ही देखते बड़ा बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने बाद में पुलिस वालों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। 


पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी किसी ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी के जानकी स्थान में टाउन थाना इलाके में पुलिस के साथ लोगों ने उस वक्त दुर्व्यवहार किया जब पुलिस किसी महिला के साथ बदसलूकी कर रहे थे। सड़क पर उगाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस वालों को घेर लिया। 


स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस वाले महिला की बेवजह पिटाई कर रहे थे। आरोप टाइगर मोबाइल के जवानों के ऊपर लगा। किसी तरह मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस बल ने टाइगर मोबाइल के जवानों को पब्लिक के कब्जे से छुड़ाया। घटना को लेकर काफी देर तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।