ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत, डीएसपी ने कहा- दोषी पुलिसवालों पर होगी कार्रवाई

06-Sep-2020 06:54 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  जिले के पुनौरा थाना में पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया. मृतक के घरवालों ने पुलिस के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस के टॉर्चर के कारण ही वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है. सीतामढ़ी पुलिस का कहना है कि बीमारी के कारण व्यक्ति की जान गई है. मामले की जांच की जा रही है.


मामला सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना है. जहां पुलिस कस्टडी में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नागेश्वर राय (50) के रूप में की गई है, जिसे मारपीट के 12 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. इनके खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट निकाला गया था.  बताया जा रहा है कि साल 2008 में पाटीदार के साथ हुई मारपीट की एक घटना में नागेश्वर राय भी आरोपी थे. एफआईआर में इनका नाम था.


वारंट के आधार पर पुनौरा थाना के प्रभारी दिनेश राम ने रंजीतपुर गांव से दोपहर 2 बजे इन्हें अरेस्ट किया था.  बताया जा रहा है कि नागेश्वर की अचानक तबियत बिगड़ गई. जब पुलिस उसे सदर अस्पताल सीतामढ़ी लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. वहीं नागेश्वर के संजय राय का का आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने उसके भाई को टॉर्चर किया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई.


इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है. बीमारी के कारण व्यक्ति की मौत हुई है. परिजनों के आरोप को लेकर डीएसपी ने कहा कि यह जांच का विषय है. अगर जांच में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा.