Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
09-Jul-2023 02:13 PM
By SAURABH
SITAMARHI: कई लोगों की आदत होती है कि वे बिना मतलब के कही भी कॉल लगाने लगते हैं। अपना तो समय बर्बाद करते ही हैं दूसरों को भी परेशान करते हैं। यदि कॉल किसी महिला को लग जाए तो वो उनसे जान पहचान बढ़ाने की कोशिश करने लगते हैं। महिला से बात करके ऐसे लोग काफी खुश होते हैं और फिर बार-बार टाइम पास करने और नजदिकियां बढ़ाने के लिए महिला को कॉल लगाते हैं और महिला को अपने झांसे में लेने की कोशिश करते है। ऐसा ही कारनामा सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ युवकों ने किया है।
बार-बार उस लड़की को कुछ मनचले फोन किया करते थे। लड़की इनकी करतूत से परेशान रह रही थी। एक दिन लड़की ने मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया जिसके युवकों ने लड़की को चाकू मार दी। चाकू मारकर लड़की का कपड़ा भी फाड़ डाला। चाकू मारे जाने से लड़की बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल कुमार, रोहित कुमार और रणधीर कुमार मौके से फरार हो गया।
घायल पीड़िता ने बताया कि रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ बदमाश लड़कों ने उसे फोन कर दिया। उसने अनजाने कॉल को रिसिव किया तो इन मनचलों को यह पता चल गया कि यह नंबर किसी लड़की का है। जिसके बाद राहुल, रोहित और रणधीर नामक बदमाश उसे फोन करके तंग करने लगे। वह फोन पर बात करने से मना करती थी कहती थी कि जब हम जानते नहीं है तो फोन क्यों करे?
लड़की रॉग नंबर कहकर फोन काट देती थी। ल़ड़की का फोन काटना मनचले युवकों को नागवार गुजरा। बदमाशों ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया। चाकू लगने से लड़की घायल हो गयी। लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इलाके के लोग भी मनचलों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।