पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
05-Jan-2022 09:36 AM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : जिले में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं. बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. परसौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिसारा गांव में मंगलवार देर रात्रि को एक महिला की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी. श्याम बाबू साह के घर में घुसकर अपराधियों ने उनकी पत्नी को तीन गोलियां मार दी.
गोली लगने के बाद मौके पर ही महिला पूनम देवी (उम्र 26) की मौत हो गई. हमलावर चार की संख्या में थे. हत्या के बाद चारों बदमाश भाग निकले. गांव में देर रात इस वारदात के बाद मातम पसरा हुआ है. अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि हत्या क्यों की गई.
स्थानीय मुखिया की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता गांव में पहुंचे. ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है और लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने नहीं देने पर आमादा है. बाद में पुलिस के समझाने पर घर वाले माने. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है.
वहीं जांच के बाद सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि गोली मारकर हत्या नहीं हुई है. महिला के पति ने ही किसी धारदार वस्तु से अपनी पत्नी की हत्या की है. आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.