नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा
05-Oct-2020 07:54 AM
SITAMARHI: बिहार में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. अब सीतामढ़ी जिले में कोचिंग गई छात्रा के साथ युवकों ने गैंगरेप किया. यही नहीं मुखिया के बेटे ने गांव में पीड़िता को दो दिन तक शादी कराने के नाम पर रोक कर रखा. वह इलाज कराने तक नहीं दिया. वह मामला खत्म करने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव देता रहा. यह घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र की है.
हथियार के बल पर किया अगवा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवकों ने हथियार बल पर छात्रा को अगवा किया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की घटनास्थल पर ही बेहोश पड़ी रही. जानकारी होने के बाद परिजन पहुंचे और उससे घर लेकर आए. बिशनुपर आधार पंचायत के मुखिया के बेटे ने पंचायत बुलाई और घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने का दबाव परिजनों पर बनाया. कहा कि वह आरोपी से पीड़िता की शादी करा देगा. पुलिस से शिकायत मत करो. लेकिन दो दिनों के बीच पीड़िता की स्थिति गंभीर होती गई. परिजन इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल लेकर गए.
छोटे भाई के साथ गई थी कोचिंग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने भाई के साथ कोचिंग करने गई थी. इस दौरान ही युवक मो. जुबैर एवं मो. नौशाद ने हथियार के बल पर जबरन उसका मुंह बंद कर दिया. इसी बीच दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव के सरेह में ले जाकर गैंगरेप किया है. दोनों आरोपी और पुलिस से शिकायत करने से रोकने वाला मुखिया का बेटा गांव छोड़कर फरार है.