बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Dec-2021 02:48 PM
SITAMARHI : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार सख्त है. लेकिन शराब और शराबियों के नये नये कारनामे सामने आते ही जा रहे हैं. इसी क्रम में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर रेलवे ट्रैक पर साइकिल लगा दिया. जिस वजह से ट्रेन को मजबूरन रोकना पड़ा.
घटना सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर रेलवे पुल की है. जहां सीतामढ़ी-पाटलिपुत्र ट्रेन को रुनीसैदपुर में नदी पर बने रेलवे पुल पर ही अपनी साइकिल लगाकर 10 मिनट तक रोक कर शराबी ने हंगामा किया. ट्रेन के ड्राइवर द्वारा लगातार हॉर्न दिया गया, लेकिन शराबी नहीं माना. एक बुजुर्ग ने हटाने का प्रयास किया, फिर भी वह नहीं माना. इसके बाद ड्राइवर खुद ट्रेन से उतरा और युवक को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, इसके बाद भी युवक वहां से नहीं हट रहा था.
ट्रेन में मौजूद साक्षी के अनुसार ट्रेन में बैठे लोगों ने भी उसे समझाया. बाद में ट्रेन का ड्राइवर थक हार कर नीचे उतरा और युवक को हटाने की कोशिश किया, लेकिन युवक ड्राइवर से ही उलझ गया. फिर मजबूरन ड्राइवर ने युवक को आठ-दस थप्पड़ मारे तब जाकर उसका नशा उतरा.