बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Mar-2020 08:43 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना इलाके की है. जहां कोहबरबा गांव में मध्य विद्यालय और पंचायत कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर के करीब शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी गोली मारकर एक व्यक्ति को मौत के घात उतार दिए. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान बंस लाल राउत के बेटे सियालाल राउत के रूप में की गई है. शख्स कही से आ रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.
गोली लगने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. उधर मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.