ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

सीतामढ़ी में एक लड़की का मर्डर, हत्यारे ने की गलत काम करने की कोशिश

27-Oct-2020 09:18 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  जिले के रीगा थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की की हत्या की घटना सामने आई है. 16 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत शिवनगर गांव में बदमाशों ने एक 16 वर्षीय युवती की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत शिवनगर गांव वार्ड नंबर 8 निवासी इंद्रदेव सिंह की पुत्री चंपा कुमारी अपने घर में अकेली थी. पिता एवं बूढ़ी मां अपने काम से चौड़ में गए थे. अकेला पाकर बगल के ही पड़ोसी त्रिलोक सिंह ने पहले चंपा के साथ गलत संबंध बनाना चाहा और फिर विरोध करने पर त्रिलोकी सिंह ने अपनी पत्नी सोनी देवी और माता सुंदरिया देवी के साथ मिलकर चंपा की गला दबाकर निर्मम हत्या दी.


घटना की सूचना मृतिका की छोटी बहन रानी कुमारी ने अपने पिता को दिया जैसे-तैसे पिता एवं माता घर पहुंची. जहां मृत अवस्था में युवती का शव पड़ा था.  मृतिका के पिता ने बताया कि पड़ोसी त्रिलोक सिंह हमारे नाबालिग पुत्री के साथ गलत संबंध बनाना चाहा फिर विरोध करने पर अपने परिजन के साथ मिलकर हमारी पुत्री की निर्मम हत्या कर दी.


घटना के बाद मृतका के पिता ईनद्रेव सिंह मां पुष्पा देवी समेत सबों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतका पांच भाई बहन में तीसरे स्थान पर थी वहीं पिछले वर्ष दशमी की पढ़ाई पास कर सीतामढ़ी साइकिल से ही क्लास करने प्रतिदिन जाया करते थी. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवती के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.


इस घटना के संबंध में मृतका के पिता ने थाने में आवेदन देकर अपने मोहल्ले के ही त्रिलोक सिंह एवं उसकी पत्नी सोनी देवी एवं त्रिलोक सिंह की मां सुंदरिया देवी पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.