TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
23-Dec-2023 04:51 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में लूट की घटनाएं तेज हो गयी है। शेखपुरा, मुंगेर, बेगूसराय के बाद अब सीतामढ़ी में अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी सेंटर के मालिक को निशाना बनाया है। उनसे हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना सीतामढ़ी के बथनाहा-प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा थाना क्षेत्र के मैबी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक सीएसपी केंद्र का है जहां के संचालक से अज्ञात अपाचे सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख का लूट कर फरार हो गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने सहियारा थाना व मेजरगंज थाना पुलिस की मदद से सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनीमंडल तक अपराधियों का पीछा किया। लेकिन अपराधी लूटे गए रुपये के साथ फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित सी एस पी संचालक पुरनहिया निवासी विजय कुमार मिश्रा के पुत्र मृत्युंजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे के लगभग दो अपाचे पर सवार चार युवक आये और रुपये वाले बैग से नोटों की गड्डी निकाला।
सीएसपी संचालक मृत्युंजय द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने का भय दिखाया। जिसके बाद मोटरसाइकिल से भाग निकले। जिसके स्थानीय लोग अपराधियों का अपनी - अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकले। हालांकि स्थानीय लोगों ने सहियारा व मेजरगंज थाना पुलिस से सहयोग भी लिया। तब तक अपराधी पहुंच से दूर निकल गये थे। जिसके बाद सूचना पर बथनाहा बथनाहा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन किया। थानाध्यक्ष बथनाहा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा चुकी है, जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।