ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / मंडप में इंतजार कर रहा था दूल्हा, उधर आशिक के साथ फरार हो...

मंडप में इंतजार कर रहा था दूल्हा, उधर आशिक के साथ फरार हो गई दुल्हन, बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर में रचाई शादी

07-Dec-2020 02:19 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI :  एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. मामला सीतामढ़ी जिले का है, जहां एक लड़की अपनी शादी के दिन ही बॉयफ्रेंड के साथ घर से फरार हो गई और उसके साथ मंदिर में जाकर शादी रचा ली. यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.


पूरी घटना सीतामढ़ी जिले के एक गांव की बताई जा रही है, जहां रविवार के दिन एक लड़की की शादी होने वाली थी. घर में शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी. सारे रस्म निभाए जा रहे थे. शाम में दूल्हा बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा. सब चीज बड़े ही धूमधाम से चल रहा था. लेकिन जब शादी का समय आया तब ऐसी घटना हुई कि वहां मौजूद सब लोग हैरान-परेशान हो गए.


लड़की के घर पर सजे मंडप में दूल्हा शादी के लिए इंतजार कर रहा था. इस दौरान लड़की घर से गायब हो गई. उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन लड़की घर में कहीं नहीं मिली. तब जाकर पता चला कि लड़की गायब नहीं हुई है बल्कि वह अपने आशिक के साथ घर से फरार हो गई है. देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई.


बॉयफ्रेंड के साथ दुल्हन के भागने की खबर जैसे ही दूल्हे को मिली, वह काफी अचंभित हो गया. लड़के वाले सभी लोग हैरान रह गए. कोई विवाद न हो, इसके लिए उन्हें काफी समझाया-बुझाया गया. किसी भी तरह मामले को शांत रखा गया.


उधर जानकारी मिली कि जिस लड़के से दुल्हन प्यार करती थी, उसके साथ भागकर मंदिर में उसने शादी रचा ली. यह अजीबोगरीब मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.