मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Jan-2023 03:35 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में पिछले कई दिनों से बाघ के आतंक से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से एक बाघ इलाके में चहलकदमी कर रह है। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद उसे अबतक पकड़ा नहीं जा सका है। इसी बीच बुधवार की रात बाघ ने दो घोड़ों को अपना शिकार बनाया है। बाघ के हमले में दोनों घोड़ों की मौत हो गई है। घोड़ों का शव देखने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। गरुवार को जब लोग घोड़े के शवों को देख रहे थे तभी अचानक वहां बाघ के आने की खबर सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना डुमरा प्रखंड के खरका गांव की है।
दरअसल, सीतामढ़ी के रिहायसी इलाकों में एक बाघ के घुसने की चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही है। ग्रामीणों ने द्वारा स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना देने के बावजूद बाघ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसी दौरान बुधवार की रात डुमरा प्रखंड के खरका गांव में बाघ ने दो घोड़े को अपना शिकार बना लिया। पिछले हफ्ते बाघ ने रीगा में खेत में काम करते दो महिलाओं पर हमला कर दिया था जिसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन अब तक बाघ को नहीं पकड़ा जा सका है।
खरका गांव में दो घोड़ों की मौत के बाद गांव के लोग दहशत में हैं और खौफ के साए में जी रहे हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसी देश नेपाल के जंगलों से भटक कर एक बाघ पिछेले कई दिनों से सीतामढ़ी के विभिन्न इलाकों में चहलकदमी कर रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भी गांव-गांव खाक छान रही रही है लेकिन अब तक बाघ को नहीं पकड़ा जा सका है।