मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Jan-2023 08:57 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARRHI: सीतामढ़ी में बाघ ने आतंक मचा रखा है। 9 दिनों में बाघ ने तीसरी बार हमला किया है। बाघ की तलाश जारी है। अब बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है। बता दें कि खरका गांव के खेतों में घुसकर बाघ ने तीन जंगली सूअर को अपना शिकार बना डाला।
बाघ के हमले के बाद वन विभाग की टीम इलाके में लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क कर रही है। घने झाड़ी में बाघ को तलाशना खतरे से खाली नहीं है जिसे देखते हुए आज ड्रोन कैमरे को मंगवाया गया है। जिसकी मदद से बाघ को ढूंढा जा रहा है।
गौरतलब है कि 5 जनवरी को बाघ ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर पंजा से हमला किया था। जिससे महिलाएं घायल हो गयी थी। उसी दिन रात में फिर बाघ ने हमला बोला था। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बाघ को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीम अब हाईटेक तरीके से बाघ को ढूंढने में लगी है।