BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
05-Nov-2021 09:25 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां दिवाली की रात 5 घरों में भीषण डकैती की वारदात हुई है। हैरत की बात यह है कि घर का सारा सामान ले गए डकैत 5 जिंदा बम छोड़ गए हैं। वारदात सुरसंड के भिट्ठा ओपी इलाके की है। यहां पांडे जी टोला में डकैतों ने 5 घरों में डकैती की।
दिवाली की रात हथियार से लैस होकर डकैत लगभग दर्जन भर की संख्या में इन घरों में पहुंचे और एक-एक कर सभी घरों में डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान में डकैत घर का सारा सामान लेकर चले गए। खास बात यह रही कि जाते-जाते उन्होंने हर घर में एक जिंदा बम छोड़ दिया। डकैती की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।
दिवाली की रात के बाद पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वहां छानबीन शुरु हुई। ओपी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। घटना इसलिए अजीबोगरीब है क्योंकि डकैतों ने जिंदा बम जाते-जाते छोड़ दिया।