ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / सीतामढ़ी में 13 साल की बच्ची का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

सीतामढ़ी में 13 साल की बच्ची का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

12-Mar-2020 08:57 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक मासूम बच्ची का मर्डर कर दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.  सड़क पर उतरे लोग आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना इलाके की है. जहां भुतही गांव में महारानी स्थान के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. देर शाम अपराधियों ने एक मासूम बच्ची का मर्डर कर दिया. मृतक बच्ची की पहचान नजीरुल शेख उर्फ भोला की  बेटी रौशनी खातून (13 ) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची दूध लेकर चाय दुकानदार को देने गई थी. लौटने के दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. 


बच्ची की मौत की खबर मिलते घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. लोग सड़क पर आगजनी कर बवाल काट रहे हैं.