ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: कुख्यात अपराधी सर्वेश दास की हत्या, शेरा को अपराधियों ने घर पर...

बिहार: कुख्यात अपराधी सर्वेश दास की हत्या, शेरा को अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोलियों से भूना

25-Jun-2023 01:35 PM

By First Bihar

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी से खबर आ रही है जहां कुख्यात अपराधी सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. उसपर दो दर्जन मामले दर्ज थे. इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. 


यह घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुल्तानपुर गांव की है. शनिवार की देर रात कुख्यात अपराधी सर्वेश दास उर्फ शेरा की बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दिया. सर में गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO सुबोध कुमार, रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया. 


इस मामले में SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि रुन्नीसैदपुर के माधोपुर सुल्तानपुर गांव में देर शाम कुख्यात अपराधकर्मी सर्वेश दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है.