ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

थाने में पड़ गया निगरानी की टीम का छापा, पुलिसकर्मियों पर जब्त शराब को बेचने का आरोप

02-Aug-2019 07:16 PM

By 4

SITAMARHI : शराबबंदी में वर्दी लगातार दागदार हो रही है। सीतामढ़ी से आ रही इस वक्त की ताजा खबर आपको चौंका सकती है लेकिन हकीकत यही है की शराबबंदी को फेल करने में पुलिस वाले भी पीछे नहीं हैं। सीतामढ़ी के टाउन थाना पर इस वक्त निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। पटना से सीतामढ़ी पहुंची निगरानी की टीम को शिकायत मिली थी कि थाने में जप्त कर रखी गई शराब वहां से लगातार गायब हो रही है। शिकायत मिलने के बाद अचानक पहुंची निगरानी की टीम में थाने में छानबीन शुरू कर दी है। निगरानी की छापेमारी से सीतामढ़ी में हड़कंप की स्थिति है। टाउन थाने के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। निगरानी लगातार इस बात को खंगाल रही है कि आखिर थाने में जमकर रखी गई शराब किन परिस्थितियों में वहां से गायब हो गई। सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट