ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!

Home / news / सीतामढ़ी में डबल मर्डर से हड़कंप, बाप-बेटे की चाकू मारकर हत्या

सीतामढ़ी में डबल मर्डर से हड़कंप, बाप-बेटे की चाकू मारकर हत्या

23-Sep-2022 08:44 AM

By Saurav

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। महावीरी झंडा के पूजा के दिन मामूली विवाद हुआ था, जिसको लेकर अपराधी ने पिता और बेटे दोनों की चाक़ू मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बाप-बेटे सो रहे थे। पिता और भाई को बचाने गई नाबालिग बहन को भी चाक़ू मार दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 




वारदात रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रात को बाप-बेटे दोनों सो रहे थे। तभी आरोपी ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस वक्त अपराधी इस घटना को अंजाम दे रहा था, तभी घर की बेटी दोनों को बचाने के लिए आ गई। लेकिन आरोपी ने उसे भी नहीं छोड़ा और उसे चाकू मार दिया। घायल अवस्था में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 




डबल मर्डर के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गया है। इस घटना के पीछे एक मामूली विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, महावीरी झंडा के पूजा के दिन दो पक्ष के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी का बदला लेने के लिए अपराधी ने बाप और बेटे को मौत के घाट उतार दिया।