बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Dec-2019 12:06 PM
By Saurav Kumar
SITAMADHI: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बाल विवाह को रोकने की मुहिम की हवा निकल गई है. सूबे के मुखिया बाल विवाह को बैन करने के लाख दावें कर लें, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बाल विवाह को खत्म करने के लिए सरकार सख्त कानून भी बना ले लेकिन इस पर अब तक रोक नहीं लगाई जा सकी है. सीतामढ़ी में एक 8 साल की बच्ची की शादी 28 साल के युवक से चोरी-छिपे करा दी गई है.
8 साल की मासूम जिसे शादी शब्द का मतलब भी नहीं पता है, उसे 28 साल के युवक के साथ सात फेरों के बंधन में बांध दिया गया है. जिस मासूम के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए उसके माथे में सिंदूर लगाकर उसकी शादी तिगुने से भी ज्यादा उम्र के युवक से कर दी गई है. ये शर्मनाक घटना बेलसंड थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है.
शिव मंदिर के प्रांगण में एक आठ साल की मासूम बच्ची की शादी 28 साल के युवक के साथ चोरी-छिपे कर दी गयी. अभय सिंह और गणेश मंडल नाम के दो दलालों ने चोरी-छिपे लड़की का बाल विवाह कराया है. वहीं लड़का पक्ष बलुआ गांव का रहने वाला है. हद तो ये है कि इस पूरी शादी में बलुआ गांव का सरपंच भी शामिल था. घटना की जानकारी मिलने पर जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तब उन्होंने दोनों दलाल को पकड़ कर बेलसंड थाने को सौंप दिया जिसके बाद डुमरा के चौकीदार ने कार्रवाई करने के बजाय दोनों दलालों को भगा दिया.