Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
04-May-2024 07:57 PM
By First Bihar
DESK: सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले की जांच के लिए गठित कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को अरेस्ट कर लिया है। जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पीड़ित महिला के अपहरण के मामले पूछताछ कर रही है।
दरअसल, कर्नाटक पुलिस ने जेडीएस नेता के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। प्रज्वल रेवन्ना कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार करने वाले कई वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था।
बीते गुरुवार को मैसूरू में एक महिला के अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया गया था। उक्त महिला भी यौन शोषण की शिकार हुई थी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने एचडी रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना को गिरफ्तार किया था। दो बार नोटिस जारी करने के बाद जब एचडी रेवन्ना एसआईटी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो एसआईटी ने आखिरकार उन्हें अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते दो मई को राजू एचडी नाम के एक शख्स ने केआर नगर पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि उसकी मां पिछले 6 महीने से एचडी रेवन्ना के फार्म हाउस में काम करती थी लेकिन तीन साल पहले वह काम छोड़कर वापस गांव लौट आई थी। कुछ दिन पहले एचडी रेवन्ना का खास सतीश गांव पहुंचा और उसकी मां को अपने साथ लेकर चला गया। कुछ दिन बाद वापस छोड़ गया।
इसके बाद सतीश 29 अप्रैल को फिर आया और यह कहकर की रेवन्ना ने बुलाया है उसे बुलाया है और पुलिस उसे तलाश कर रही है। इसी बीच महिला के बेटे राजू के किसी दोस्त ने बताया कि उसकी मां का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे एचडी रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। याचिका खारिज होने के बाद एसआईटी ने रेवन्ना को अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें कि यौन उत्पीड़न के मामले में में एचडी रेवन्ना का सांसद बेटा प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर फरार हो चुका है और पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।