ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / BIHAR CRIME NEWS : शिक्षक की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान...

BIHAR CRIME NEWS : शिक्षक की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाने के दौरान अपराधियों ने बनाया निशाना

14-Oct-2024 12:05 PM

By First Bihar

LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक स्नातक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह अपनी स्कूटी पर सवार होकर शिक्षक ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। 


जानकारी के अनुसार, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में सोमवार को एक स्नातक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान मध्य विद्यालय निस्ता में पदस्थापित शिक्षक कैलाश पोद्दार के रूप में की गयी। जो स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल जा रहे थे। इस दौरान एक चार चक्का वाहन पर सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए। पहाड़पुर गांव यात्री पड़ाव के समीप घटना को अंजाम दिया गया। शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। अपराधी चार चक्का वाहन पर सवार थे और घात लगाए हुए थे। मृतक शिक्षक मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव के रहने वाले थे। वह हररोज की तरह आज सुबह भी स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकले। तभी पहाड़पुर यात्री पड़ाव के समीप चार पहिया वाहन सवार हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक शिक्षक देवघरा चंद्र टोला गांव के स्वर्गीय लखन पोद्दार के पुत्र थे। 


वहीं, मृतक की परिजनों ने बताया की सोमवार के सुबह 8:30 बजे मृतक शिक्षक कैलाश पोद्दार स्कूल जाने के लिए स्कूटी से घर से निकले। थोड़ी देर के बाद उन्हें गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा आने पर उन्हें मृत पाया. इधर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से दो आवाज सुनी। तभी चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब तक वे सड़क पर आते स्कूटी सवार शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी थे। उन्हें गोली लगी थी। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर ही शिक्षक की मौत हो गई। 


इधर, मृतक स्नातक शिक्षक कैलाश पोद्दार की पत्नी प्रेम कुमारी ताजपुर पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। मृतक ग्रामीण राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। मध्य विद्यालय निस्ता में भी उन्होंने बतौर प्रधानाध्यापक योगदान दिया था बाद में उन्हें इस पद से हटना पड़ा। इधर हत्या के कारणों की चर्चा हो रही है। हत्या का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है।