मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jun-2023 03:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार के सहरसा से सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक महिला को उसके पति से मायके से बुलवाकर मौत के घाट उतार दिया। इसमें रोचक बात यह है कि पति से पत्नी को जिस तरीके से उसमें शयाद ही कोई महिला वापस आने से मना कर सके।
मिली जानकारी के मुताबिक़, आरोपी पति ने मायके गई अपनी तीस वर्षीय पत्नी को बहार घुमाने और सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह वापस से ससुराल बुलाया है और जब महिला पहुंची तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद जब लड़की के मायके वाले ने बेटी के सही सलामत से पहुंचने को लेकर बातचीत करनी चाहि तो यह कह दिया गया कि अभी वो बीमार है बाद में बात करेगी। इसके बाद काफी दवाब दिया गया तो यह बताया गया कि लड़की की मौत हो गयी है।
वहीं,बेटी के शव को देख परिजनों से बेटी के ससुराल में घर में घुसकर जमकर बवाल काटा और मारपीट और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। मृतक दीपा कुमारी के परिजनों ने आनन-फानन में सदर थाना की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और दहेजलोभी पति राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, दीपा कुमारी की शादी 2 साल पूर्व राहुल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी होने के बाद महज कुछ ही दिनों बाद महिला के साथ दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई। इस बीच दहेज लोभी पति राहुल गुप्ता के दिमाग में एक ऐसा घिनौना प्लान तैयार कर अपनी पत्नी को सरप्राईज देने का प्रलोभन दिया और आरोपी पति ने अपने छोटे भाई को ससुराल भेजकर पत्नी दीपा कुमारी को मायके से सुसराल बुलवाया।
इधर, महिला के परिजनों ने सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार स्थित पुरानी राईस मिल के रहने वाले आरोपी पति राहुल गुप्ता और ससुराल वालों पर दीपा का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक दीपा कुमारी के मायकेवालों की मानें तो पहले उन्हें सरप्राईज गिफ्ट का प्रलोभन दिया। जब दीपा को मायके से अपने घर ले आया तो ससुराल वालों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की मानें तो लगातार उनकी बेटी दीपा कुमारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।