बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
28-Jan-2020 01:58 PM
DESK : एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरी प्रेमिका ने अपने आशिक पर एसिड अटैक किया है. मामला यूपी के उन्नाव के मौरावा थाना इलाके के भवानीगंज की है. इस हमले में युवक बुरी तरह से जल गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना सोमवार के शाम की बताई जा रही है. खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि लड़की लड़के से एकतरफा प्यार करती थी. उसने कई बार लड़के के सामने इसका इजहार भी किया था, पर लड़के ने इंकार कर दिया.
जिसके बाद लड़की ने बदला लेने की नियत से एसिड अटैक का प्लान बनाया. लड़के पर तेजाब फेंकने के लिए लड़की पहले से ही घात लगाकर बैठी थी. जैसे ही लड़का उस रास्ते से आया लड़की ने मौका देखकर उसके पीछे के शरीर पर तेजाब उड़ेल दिया और मौके से फरार हो गई.
लड़के की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की जांच में जुट गई है.